टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में नई 2022 Radeon बाइक लॉन्च की है। इस बाइक के 110 ES MAG वेरिएंट की कीमत 59,925 रुपये रखी गई है, वहीं DIGI ड्रम डुअल टोन वेरिएंट की कीमत 71,966 रुपये है। खास बात यह है कि इस बाइक में रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर (RTMi) और रिवर्स एलसीडी क्लस्टर दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगा।
नई Radeon में 109.7cc ड्यूरा-लाइफ इंजन लगाया गया है, जो 7,000 rpm पर 8.4 PS पावर और 5,000 rpm पर 8.7 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह बाइक 69 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में USB चार्जर और सबसे लंबी सीट मिलती है, जिससे लंबी दूरी की सवारी आरामदायक हो जाती है। इसके साथ दिया गया RTMi और रिवर्स LCD क्लस्टर राइडिंग कंडीशन के हिसाब से माइलेज कंट्रोल करने में मदद करता है। डिजिटल क्लस्टर में घड़ी, सर्विस इंडिकेटर, लो बैटरी अलर्ट, टॉप स्पीड और एवरेज स्पीड जैसी 17 फीचर्स दिए गए हैं।
बाइक में TVS Intelligo टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह फीचर ट्रैफिक सिग्नल या लंबे समय तक रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देता है। इससे फ्यूल की बचत होती है और प्रदूषण भी कम होता है। जरूरत पड़ने पर बाइक को आसानी से सिंपल थ्रॉटल रेव से स्टार्ट किया जा सकता है।
लुक्स की बात करें तो इसमें क्रोम हेडलैंप, क्रोम रियर व्यू मिरर, फ्रंट डिस्क ब्रेक और स्पोर्टी थाई पैड डिज़ाइन दिया गया है। TVS Radeon को कंपनी ने चार वैरिएंट्स में पेश किया है –
- बेस एडिशन
- रिवर्स LCD क्लस्टर के साथ डुअल-टोन एडिशन ड्रम
- रिवर्स LCD क्लस्टर और ISG/ISS वाला डुअल-टोन एडिशन ड्रम
- LCD क्लस्टर के साथ डुअल-टोन एडिशन डिस्क वेरिएंट
साथ ही, इस बाइक में कई कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिससे लोग अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।





